अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर दान एवं चढ़ावा प्रकरण की जांच को लेकर आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने नई एसआईटी को पत्र भेजा है। उन्होंने मांग की कि जांच केवल आरोपित व्यक्तियों की भूमिका तय करने तक सीमित न रहे, बल्कि यह भी निर्धारित किया जाए कि मंदिर में कुल कितनी धनराशि और मूल्यवान वस्तुएं प्राप्त होनी थीं, वास्तव में कितनी मिलीं और कितनी का हिसाब नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से स्वतंत्र फोरेंसिक ऑडिटर को एसआईटी से संबद्ध किए जाने के बाद वैज्ञानिक तरीके से जांच जरूरी है। दान पेटी और रसीद से लेकर गिनती, सीसीटीवी, अभिरक्षा, बैंक जमा, लेखा-बही और अंतिम लेखों तक संपूर्ण डोनेशन रिकंसिलिएशन कराने की मांग की। उन्होंने व्यवस्थागत कमियों के वित्तीय प्रभाव का भी आकलन करने की बात कही।