फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का मामला गरमाया, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी पर सोशल मीडिया में की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर सियासी माहौल गर्म हो गया है। मामले में अयोध्या में समाजवादी पार्टी से जुड़े संत बालयोगी रामदास ने कोतवाली अयोध्या में तहरीर देकर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। तहरीर में कहा गया है कि सार्वजनिक जीवन से जुड़े व्यक्ति के परिवार पर इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी न केवल अमर्यादित है, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी प्रभावित करती है। मीडिया पर युवक द्वारा अश्लील गाना गया जा रहा है जिसमें सपा प्रमुख की बेटी को निशाना बनाया गया है। संत रामदास ने पुलिस प्रशासन से मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें