27 साल तक टेंट में सर्दी, गर्मी व बरसात झेलने वाले रामलला 21 जनवरी की रात अपने भव्य नवनिर्मित महल में पहुंच गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अस्थायी मंदिर में विराजमान रामलला को अपने हाथों से उठाकर सीने से लगाया और पुजारियों को सौंप दिया। इसके बाद पुजारियों ने भव्य महल में रामलला को ले जाकर विधिविधान पूर्वक शयन कराया।