औरैया जिले में एरवाकटरा कस्बा के चौराहे पर बुधवार की शाम क्षेत्र बटवारे के बाद दूसरे के क्षेत्र में घुसने की बात को लेकर सौरिख और कस्बा क्षेत्र के किन्नरों के दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इससे चौराहे पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। कन्नौज जनपद के सौरिख निवासी लक्ष्मी किन्नर ने थाना में पहुंचकर शिकायती पत्र दिया। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी शिकायती पत्र दिया गया।