औरैया जिले में शहर से पांच किलोमीटर दूर बीहडांचल स्थित देवकली मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर, जहां पुलिस की सख्त चौकसी रही। वहीं, सीसीटीवी कैमरों से भी लगातार निगरानी की गई। बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा।