फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: झोपड़ी में लगी भीषण आग, दमकल कर्मी व पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पाया काबू

गांव डभारी में बृहस्पतिवार को एक घर के बाहर झोपड़ी व उसके नीचे रखी परचून की दुकान में आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। इसी दौरान पास में छप्पर के नीचे बंधी भैंस की मौत हो गई, जबकि तीन पशु आग से गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दी है। लेखपालों की टीम ने मौके पर नुकसान का आंकलन किया। थाना क्षेत्र के गांव डभारी निवासी श्याम चंद सविता ने बृहस्पतिवार करीब चार बजे पुलिस को घर के बाहर रखी झोपड़ी के नीचे रखी परचून की दुकान में आग लगने की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस व दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। तबतक आग ने विकराल रूप ले लिया और झोपड़ी सहित दुकान का पूरा सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से झोपड़ी के पास बने दो अन्य छप्पर भी प्रभावित हुए, जहां पशु बंधे थे। हादसे में एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक भैंस और तीन पड़िया झुलस गईं। इसके अलावा 12 बोरी गेहूं, बाइक, एक इंजन, नगदी और दुकान का सामान भी जलकर राख हो गए। बाद में ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। वहीं पशु चिकित्सा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृत भैंस का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही घायल पशुओं का उपचार किया। मौके पर पहुंचे लेखपाल शिवम यादव व विमलेश यादव ने नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट बनाई। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया था। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। तहसील प्रशासन को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें