फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: बदहाली के खिलाफ बच्चों का 'सड़क सत्याग्रह', कीचड़ में खड़े होकर बोले- 'डीएम साहब, सड़क बनवा दो

शहर से सटे समरथपुर गांव में विकास के दावों की पोल खोलता एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गल्ला मंडी गेट के सामने विष्णु मंदिर के पास जलभराव और बदहाल सड़क से परेशान छोटे-छोटे बच्चों ने सड़क पर खड़े होकर जिलाधिकारी से सड़क और नाली बनवाने की गुहार लगाई है। वायरल वीडियो में बच्चे बताते हैं कि इलाके में न तो नालियों का निर्माण हुआ है और न ही पक्की सड़क बनी है। हल्की बारिश होते ही पूरी सड़क पानी से भर जाती है, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। बच्चों का कहना है कि जल निकासी की व्यवस्था न होने से क्षेत्र में कीचड़ और गंदगी फैली रहती है। इससे डेंगू, मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना रहता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें