फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगेता में तुलसी, पोस्टर प्रतियोगिता में गौसिया ने पाया प्रथम स्थान

ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में रासेयो शिविर के प्रथम सत्र में सड़क सुरक्षा से संबंधित भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता की गई। नाटक के माध्यम से भी सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों कोे जागरूक किया। भाषण प्रतियोगेता में तुलसी ने प्रथम, मंतशा ने द्वितीय, पोस्टर प्रतियोगिता में गौसिया ने प्रथम, बेनजीर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दूसरे सत्र में सड़क सुरक्षा रैली निकाली गई। जिसमें महिमा, दीक्षा, निशा, नेहा, इल्मा, लवी,सुहानी ने लोगों को जागरूक किया कि हादसों से बचने के लिए यातायात के नियमों का पालन करना जरूरी है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी प्रभाष कुमार, उमेश कुमार, पप्पू कुमार यादव, हरीश वर्मा, इंद्रपाल सिंह, प्रतिभा सागर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें