गजरौला। डॉक्टर्स एसोसिएशन ने डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य डॉ.जीके त्यागी को शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.श्याम सिंह ने कहा कि एसोसिएशन की बैठक प्रत्येक महीने होनी चाहिए। उन्होंने नए सदस्य बनाने पर जोर दिया। एसोसिएशन की तरफ से शुक्रवार को हाईवे किनारे एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में डॉ.जीके त्यागी को शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.अजय कुमार पैसल ने कहा कि पिछले सात साल से डॉक्टर्स डे पर लगातार सम्मान समारोह का आयोजन करता आ रहा है। एसोसिएशन के सचिव डॉ.ललित चाहल ने कहा कि हर साल एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य चिकित्सक को शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया जाता है। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.धीरेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होने से अन्य चिकित्सकों में सम्मान का भाव जागृत होता है। एसोसिएशन के प्रत्येक सदस्य को सम्मानित होने के लिए अपनी बारी का बेसब्री से इंतजार रहता है। डॉ.श्याम सिंह ने कहा कि डॉक्टर्स डे पर तो कार्यक्रम होता ही हैै। हर महीने एसोसिएशन की बैठक होनी चाहिए। जिससेे सभी का परिचय बरकरार रहे। इस दौरान डॉ.जीके त्यागी ने कहा कि उनको जो सम्मान मिला है, उसे कभी नहीं भुला पाएंगे। इस मौके पर डॉ. एस चौधरी,डॉ. पावस चाहल, डॉ. मुनव्वर अली, डॉ.रविंद्र गुप्ता, डॉ.रियासत अली,डॉ. सचिन गुप्ता,डॉ. सोमान खान आदि मौजूद रहे।