फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम न्यायिक ने दिलाई नामित सभासदों को शपथ

गजरौला पालिका के नामित चार सभासदों में तीन ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। उनको शपथ दिलाते हुए एसडीएम न्यायिक पुष्कर नाथ चौधरी ने नागरिकों की भलाई के मुद्दे उठाने का आह्वान किया। पालिका में पांच सभासद नामित किए गए। जिनमें एक डॉ.आशुतोष भूषण शर्मा का नामित होने से कई महीने पूर्व निधन हो गया। नामित सभासदों को बृहस्पतिवार शाम करीब 4 बजे पालिका सभागार में एसडीएम न्यायिक ने शपथ दिलाई। इसमें सत्यपाल सिंह पाल, वैभव गोयल और गीता रानी ने शपथ ली, जबकि एक अन्य गुरुवचन सिंह सिद्धू बाहर होने के कारण शपथ नहीं ले सके। इस दौरान एसडीएम न्यायिक ने उनको शपथ दिलाते हुए कहा कि वह पालिका में लोगों के मुद्दे और समस्या उठाकर उनका निराकरण कराएं। कहा कि समाज के विकास में उनका अहम योगदान होना चाहिए। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी, पूर्व विधायक हरपाल सिंह, ईओ ललित कुमार आर्य, सभासद ब्रजेश अग्रवाल, अरविंद कुमार, राजपाल सिंह, दिले उर्फ अशोक चौधरी, फुरकान अली, ललित कुमार, पीयूष चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें