गजरौला बस्ती में चल रही रामलीला के मंचन में दर्शकों को राम और कुंभकर्ण के बीच हुए भीषण युद्ध का दृश्य देखने को मिला। कलाकारों ने इस लीला का सजीव मंचन कर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। रामलीला के मंचन की शुरुआत में, रावण के आदेश पर उसका विशालकाय भाई कुंभकर्ण युद्ध के लिए जाता है। मंच पर कुंभकर्ण के विशाल स्वरूप को देख दर्शक रोमांचित हो उठे। राम और कुंभकर्ण के बीच हुई टक्कर की लीला दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।