हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कला में विवाहिता प्रतिभा उर्फ पिंकी (24) की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति सोनू समेत पांच ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, बुधवार की रात उस समय गांव में हड़कंप मच गया जब पोस्टमार्टम को शव ले जाने के बाद आधी रात को अचानक बंद पड़े आरोपियों के घर में रहस्यमयी परिस्थितियों में आग लग गई। मौके पर मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आरोपियों की गिरफ्तार की मांग को आक्रोशित लोगों ने रहरा हसनपुर मार्ग पर दोबारा जाम लगा दिया। एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।