फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति धरना दे रहे सपा नेता को पुलिस ने रोका

बिना अनुमति धरना देकर जौहर यूनिवर्सिटी और पूर्व मंत्री आजम खां के पक्ष में आवाज उठा रहे सपा नेता मुकेेश चौधरी को पुलिस ने रोेक दिया। पुलिस ने उनकी दरी को उठवा दिया। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सपा नेता मुकेश चौधरी, उनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत सदस्य उर्वशी चौधरी कई लोगों के साथ गंगा प्याऊ मंदिर पर पहुंचे। सभी के हाथ में आजम खां और अब्दुला आजम को रिहा करो नारे लिखी तख्तियां थीं। इस दौरान नारे लगा रहे थे कि जनता केे सम्मान में समाजवादी मैदान में। आजम खां को व अब्दुल्ला आजम को रिहा करो की आवाज उठा रहे थे। जिसकी सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने धरना देने या आवाज उठाने की अनुमति नहीं होने का हवाला देते हुए सपाइयों को रोक दिया। मंदिर के आगे बिछा रखी दरी भी उठवा दी। इस दौरान फरमान सिद्दीकि, इश्तियाक अली, जुल्फेकार अली, खलील अहमद, सचिन यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें