पौष अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पुण्य कमाया। कड़ाके की सर्दी का असर श्रद्धालुओं पर दिखाई दिया। ब्रजघाट व तिगरी गंगा में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम रही। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पतित पावनी के तट पर धार्मिक अनुष्ठान कराए। तिगरी निवासी पुरोहित पंडित गंगाशरण शर्मा के मुताबिक आज सोमवार को पौष माह की अमावस्या है। सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या सोमवती अमावस्या कही जाती है।