फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक तरारा ने गंगा बाढ़ नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन संग किया अधूरे तट बांध का निरीक्षण

गंगा बाढ़ नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन शेर सिंह ने स्थानीय विधायक राजीव तरारा, विभाग के मुख्य अभियंता व अन्य तकनीकी अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर अधूरे तट बांध का स्थलीय निरीक्षण किया। तट बांध का मानचित्र देखा। बिजनौर के दरबड़ ठेठ व शेरपुर के बीच अधूरे रह गए बांध का निर्माण जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। विधायक राजीव तरारा ने मीडिया को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि बिजनौर के गांव दरबड़ ठेठ से धनौरा तहसील के शेरपुर तक बन रहे तट बांध का करीब 4. 5 किमी हिस्सा रह गया था। इसके लिए धनराशि अवमुक्त नहीं होने के कारण वर्ष-2017 से तट बांध का काम बंद है। जिससे हर साल बाढ़ कहर बरपाती है। विधायक ने हाल ही में विधान सभा में आवाज उठाकर तट बांध पूरा कराने के लिए प्रदेश के जल संसाधन और सिंचाई मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह से 2.25 करोड़ रुपये स्वीकृत कराए। उनके कहने पर और उनके साथ बीते सोमवार को गंगा बाढ़ नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन शेर सिंह अधीनस्थों के साथ शेरपुर क्षेत्र में पहुंचे। यहां उन्होंने अधूरे तट बांध का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मानचित्र में भी देखा कि बांध कहां-कहां होकर गुजरेगा। उसमें कितने खेतों की कितनी भूमि आएगी। किसानों को कितना मुआवजा दिया जाएगा। विधायक ने जल्द से जल्द तट बांध का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। जिससे ग्रामीणों को हर साल गंगा में आने वाली भीषण बाढ़ की विभीषिका से बचाया जा सके। इस तट बांध का निर्माण पूरा हो जाने पर लोगों को बाढ़ से निजात मिलेगी। यह क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि हैै।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें