यिककर्मी राशिद हुसैन की पीट-पीटकर हत्या के मुख्य आरोपी कलीम पर इनाम घोषित होने के 12 घंटे के भीतर पुलिस ने उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। नीलीखेड़ी पुल के निकट बंद पड़ी कॉलोनी के गेट पर हुई मुठभेड़ में आरोपी की गोली दरोगा तारिक की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो पैर में गोली लगने से कलीम घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी अमित कुमार आनंद और एएसपी अखिलेश भदोरिया ने मुठभेड़ स्थल का मुआयना किया। घटना में पूछताछ के दौरान हत्यारोपी कलीम हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा, बोला मुझसे गलती हो गई साहब। पुलिस ने कलीम के कब्जे से तमंचा, खोखा व जिंदा कारतूस, मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद किया है।