उझारी में चार बच्चों की मां की बेरहमी से हत्या करने वाले फरार आरोपी प्रेमी को सैदनगली पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है, जबकि उसकी ओर से चलाई गई गोली से एक सिपाही बाल-बाल बच गया। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।