फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर बैराज से 211006 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने पर 20 सेमी बढ़ा गंगा का जल स्तर

गजरौला। बिजनौर बैराज से शुक्रवार सुबह 211006 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने पर गंगा का जल स्तर 20 सेमी बढ़ गया। बाढ़ का पानी गंगा किनारेे के खेतों में भर गया। सब्जियों और गन्ने की फसल पानी से लबालब हो गईं। शाम को 4 बजे 202018 क्यूसेक पानी फिर छोड़ा गया। जल स्तर तेजी से और बढ़ने की संभावना है। शुक्रवार को तिगरी में गंगा का जल स्तर 265 मीटर दर्ज किया गया। जो बीते बृहस्पतिवार की तुलना में 20 सेंटीमीटर अधिक हैै। 24 घंटे में जल स्तर में इजाफा बिजनौर बैराज से 211006 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने के कारण हुआ। तिगरी, मोहरका पट्टी, कांकाठेर, ओसीता जगदेवपुर, चकनवाला, अलीनगर, मुरादपुर गांवों के खेत बाढ़ के पानी से लबालब हो गए हैं। दूर तक खेतों में बाढ़ का पानी दिखाई दे रहा हैै। जबकि टापू में बसे दारानगर, शीशों वाली, जाटों वाली, भुड्डी वाली, मंदिर वाली समेत कई गांवों के ग्रामीणों की धड़कन बढ़ गई है। उनको पशुओं के लिए चारे का इंतजाम करने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही खेतों में चारे और सब्जियों की फसलों के मरने का डर सता रहा है। बाढ़ खंड विभाग के जेई सुभाष चंद गहलौत का कहना है कि अभी बाढ़ का पानी किसी गांव में नहीं भरा, लेकिन जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। खतरे के निशान 202 मीटर से काफी दूर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें