फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14890 क्यूसेक पानी छोड़ने के कारण 20 सेमी बढ़ा गंगा का जल स्तर

बिजनौर बैराज 14890 क्यूसेक पानी छोड़ दिया जाने के कारण गंगा का जल स्तर 20 सेंटीमीटर बढ़ गया। गंगा तट किनारे की झोंपड़ी जल मग्न हो गईं। दुकानदार अपनी झोंपड़ी आदि हटाने लगे हैं। तिगरी गंगा में बाढ़ खंड विभाग ने जल स्तर 199.50 मीटर दर्ज किया। जो शनिवार के मुकाबले 20 सेंटीमीटर अधिक है। बिजनौर बैराज से 14890 क्यूसेक पानी छोड़ने के कारण गंगा का जल स्तर 20 सेंटीमीटर बढ़ गया हैै। इससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। साथ ही गंगा किनारे के खेतों में बाढ़ का पानी भरने लगा हैै। जिन किसानों के खेत गंगा किनारे और निचले इलाके में हैँ, उनकी बेचैनी बढ़ गई हैै। उनको बाढ़ से फसल बर्बाद होने का डर सता रहा है। बाढ़ खंड के जेई सुभाष चंद गहलौत का कहना है कि गंगा का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। हालांकि खतरे के निशान 202 मीटर से काफी दूर हैै।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें