तिगरी गंगा मेले में स्नान कर घर में सुख समृद्धि की कामना लेकर श्रद्धालु घर लौट गए। बुग्गी लेकर आए श्रद्धालुओं के परिवार दोपहर तक घर चले गए, जबकि ट्रैक्टर ट्रॉली शाम तक दौड़ते रहे। बुधवार को मुख्य स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घर का रुख कर दिया। जाते हुए श्रद्धालुओं ने गंगा मैया के जयकारे लगाए। पतित पावनी से घर में सुख समृद्धि की कामना की। इस बीच सबकी नजर बुग्गी लेकर आए श्रद्धालुओं पर रही। हालांकि मेले में गिनी चुनी बुग्गी ही दिखाई दीं। उनको लेकर श्रद्धालु दोपहर तक घर लौट गए।