फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर प्लाईवुड से लदी डीसीएम टूटी पुलिया पर चढ़ी, चालक-क्लीनर घायल

विमल शर्मा Updated Mon, 17 Nov 2025 06:54 PM IST

हाईवे पर चालक को नींद की झपकी आ जाने से प्लाईवुड लदी डीसीएम शहवाजपुर डोर के निकट टूटी पुलिया पर चढ़ गई। उसका चालक और क्लीनर घायल हो गए। हादसा देख एकत्र हुए लोगों ने घायल चालक और क्लीनर को बाहर निकाला। उनको सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से उनको रेफर कर दिया। हादसे के कारण हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगाकर डीसीएम को टूटी पुलिया से हटवाकर जाम खुलवाया। मोदीनगर निवासी डीसीएम चालक संजय राठी सोमवार दोपहर डीसीएम में प्लाईवुड लादकर मेरठ से मुरादाबाद जा रहे थे। साथ में क्लीनर जयपाल भी था। डीसीएम शहवाजपुर डोर गांव के निकट बनी टूटी पुलिया के करीब पहुंची थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान चालक को नींद की झपकी आ गई। जिससे डीसीएम अनियंत्रित होकर टूटी पुलिया के ऊपर चढ़ गई। उसका चालक संजय राठी व क्लीनर जयपाल घायल हो गए। हाईवे पर हादसा देख लोगों की भीड़ लग गई। राहगीर भी रुक गए। खेतों में काम कर रहे लोग भी दौड़ पड़े। भीड़ में शामिल लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। उनको सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों रेफर कर दिए गए। उधर हादसे के कारण हाईवे की दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले वाहनों की लेन पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी पहुंच गए। उन्होंने क्रेन मंगाकर डीसीएम को हटवाया। तब जाकर यातायात सुचारू हो सका। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि चालक को नींद की झपकी आ जाने से डीसीएम टूटी पुलिया पर चढ़ गई थी। उसके चालक व क्लीनर घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती करा दिया गया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें