देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। औद्योगिक इकाइयों में विश्वकर्मा के साथ ही कल पुर्जों की पूजा की गई। जुबिलेंट में हवन में आहुतियां प्रदान कर उनसे आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की। इस दौरान बच्चों और महिलाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोह लिया।