फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरहेड टैंक बना पाइप लाइन बिछाकर टोंटी लगाने की सुध नहीं

Vimal Sharma Updated Tue, 09 Jun 2026 07:47 PM IST

जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर में पेयजल पहुंचाने के लिए मिशन के अधिकारी व कर्मचारी ओवरहेड टैंक बनाकर व पाइप लाइन बिछाकर टोंटी लगाना भूल गए। सवा करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी खेड़की भूड़ खालसा व ढकिया भूड़ के ग्रामीण पेयजल आपूर्ति के लिए हैंडपंप और सबमर्सिबल पर निर्भर हैं। ब्लॉक की ग्राम पंचायत ढकिया भूड़ में खेड़की भूड़ खालसा मजरा लगता है। जल जीवन मिशन केे तहत प्रत्येक घर में शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए वर्ष-2023 में खेड़की भूड़ खालसा में ओवरहेड टैंक बनाने और पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू किया गया। इस पर करीब सवा करोड़ रुपये खर्च किया गया। पाइप लाइन बिछाने के लिए दोनों गांवों की हरेक गली की पक्की सड़क को तोड़ दिया गया। मगर इसके बाद भी दोनों गांवों के लोगों को पाइप लाइन से पानी नहीं मिल रहा है। वह हैंडपंप और सबमर्सिबल से पेयजल आपूर्ति कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली नहीं आने पर सबमिर्सबल बंद रहता है। ऐसे में दिक्कत और अधिक आती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें