फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में चार डाॅक्टरों की माैत, तेज रफ्तार बताई जा रही हादसे की वजह

अमरोहा में हुए दर्दनाक हादसे में चार डॉक्टरों की मौत के बाद मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक कार की रफ्तार 100 की स्पीड से ज्यादा रही होगी। अचानक हाईवे किनारे खड़ी कैंटर को देखकर छात्र घबरा गए और कार अनियंत्रित हो गई। इस पर कार कैंटर में पीछे से घुस गई। कार को चलाने वाला भी छात्र था, उसने हैंड ब्रेक का इस्तेमाल नहीं किया। यदि हैंड ब्रेक का इस्तेमाल किया होता तो कार पलट जाती है। हादसे में चार डॉक्टरों की मौत के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन अचंभित रह गया। मौके पर पहुंचे श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी के प्रति कुलाधिपति राजीव त्यागी की भी भावुक हो गए। उन्होंने तुरंत यूनिवर्सिटी स्टाफ से छात्रों का ब्योरा मंगाया और मृतकों की पहचान कराई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतनी तेज हुआ था कि मानो कोई बम ब्लास्ट हुआ हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें