तिगरी गंगा धाम में लगे कार्तिक पूर्णिमा मेला के मुख्य स्नान पर युवा श्रद्धालुओं ने पतित पावनी में स्नान करने के बाद कबड्डी खेली। सेक्टर एक के सामने गंगा की जलधारा ने रेता छोड़ दिया। जो कार्तिक पूर्णिमा पर लगे तिगरी गंगा मेले में उन युवा श्रद्धालुओं के लिए पिकनिक के समान रहा, जिनके शिविर आस पास में लगे हुए थे। उन्होंने बुधवार को मुख्य स्नान पर गंगा में डुबकी लगाई। इसके बाद रेता में खेलने के लिए रुख कर दिया। युवाओं ने जमकर कबड्डी खेली। प्रतिद्वंदी टीम को पराजित करने के लिए जमकर पसीना बहाया।