फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मुठभेड़ में घायल हुआ 50 हजार का इनामी बदमाश, गिरफ्तार

ऑपरेशन चक्रव्यूह के अंतर्गत बृहस्पतिवार को पुलिस को अहम सफलता मिली। मुसाफिरखाना के इसौली मोड़ पर चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इस कार्रवाई में 50 हजार रुपये का इनामी आरोपी मो. इस्लाम उर्फ मच्छर घायल अवस्था में पकड़ा गया। पुलिस की गोली लगने से वह जख्मी हो गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से तलाश चल रही थी। उस पर कबाड़ व्यापारी के अपहरण और फिरौती वसूली का आरोप है। घटना के बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि देख पुलिस ने एक युवक को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही उसने भागने का प्रयास किया और फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में चली गोली से वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे घेर कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान मो. इस्लाम उर्फ मच्छर के रूप में हुई। वह गोंडा जिले का निवासी बताया गया है। पुलिस अभिलेख में उसका नाम पहले से दर्ज है और कई मामलों में उसकी तलाश चल रही थी। जांच में सामने आया कि 10 फरवरी को मुसाफिरखाना के कबाड़ व्यापारी रमन अग्रहरि का वाहन समेत अपहरण कर लिया गया था। बदमाशों ने व्यापारी को बंधक बनाकर लाखों रुपये की फिरौती मांगी। बाद में करीब आठ लाख रुपये मिलने पर उसे छोड़ दिया गया। इस मामले में पुलिस पहले ही कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मो. इस्लाम घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस टीमें लगातार उसकी तलाश कर रही थीं। मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी से मामले की जांच आगे बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य साथियों और घटनाओं से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें