फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मच्छर जनित बीमारियों के प्रति किया जागरूक, विशेष संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान का हुआ शुभारंभ

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रहरि ने संयुक्त जिला अस्पताल परिसर में प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान मौजूद कर्मियों ने लोगों को मच्छर जनित बीमारियों के प्रति जागरूक किया। यह अभियान 12 विभागों के सहयोग से चलेगा। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान बुधवार से 30 अप्रैल तक चलेगा। वहीं दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल तक संचालित होगा। बुधवार को जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में वेक्टर जनित बीमारियों के नियंत्रण के लिए मिलीं फॉगिंग व लार्वा नाशी मशीनों का प्रदर्शन किया गया। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बुखार, इन्फ्लूएंजा व क्षय रोग के रोगियों को चिह्नित करने संग सूची बनाएंगी। मच्छरों से बचाव की जानकारी देने के साथ ही आशा कार्यकर्ता मरीजों को निकटतम केंद्रों पर जांच व उपचार के लिए प्रेरित करेंगी। वहीं नगर पालिका परिषद शहरी क्षेत्रों में नालियों की साफ-सफाई और लार्वा नाशी दवा का छिड़काव करेगी। कूड़े का निस्तारण और फॉगिंग का कार्य भी होगा। कृषि विभाग अनावश्यक जलभराव वाली स्थितियों को समाप्त करेगा। ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग खुले में शौच से मुक्ति दिलाने संग स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था और हैंडपंपों की मरम्मत भी कराएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की पहचान करने संग उन्हें उचित पोषाहार उपलब्ध कराएगा। इस दौरान एसीएमओ डॉ. रामप्रसाद, डॉ. पीके उपाध्याय, डॉ. राजीव सौरभ, सहायक मलेरिया अधिकारी सुशील कुमार, विजय सरोज, विनीत कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें