फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बिजली कटौती से नाराज महिलाओं ने घेरा अधीक्षण अभियंता कार्यालय, रोस्टर के अनुसार आपूर्ति की मांग

भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती से नाराज महिलाओं ने बुधवार को विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। किसान नेत्री रीता सिंह के नेतृत्व में जुटीं महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि लगातार बिजली बाधित रहने से घर का कामकाज, बच्चों की पढ़ाई और बीमार लोगों की देखभाल प्रभावित हो रही है। महिलाओं ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपकर अघोषित कटौती बंद करने और रोस्टर के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग रखी। महिलाओं ने जामों क्षेत्र के कनिष्ठ अभियंता के व्यवहार पर भी नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जाता, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। अधीक्षण अभियंता ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। साथ ही रोस्टर का पालन सुनिश्चित कराने और कनिष्ठ अभियंता से जुड़ी शिकायतों की जांच कराने की बात कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें