फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Amethi: चाय की दुकान से लौट रहे युवक की चाकू मारकर हत्या, हमलावर की तलाश में पुलिस

जामो के पूरे पंचम सिंह मजरे पूरे चितई गांव में शुक्रवार सुबह चाय पीकर घर लौट रहे युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजेन्द्र कुमार (40) के रूप में हुई है। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस के मुताबिक, राजेंद्र सुबह करीब सात बजे गांव के ही पूरे चितई चौराहे पर चाय पीने गया था। चाय पीने के बाद जैसे ही वह घर लौटने को उठा तभी गांव के ही एक युवक से किसी बात पर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ते ही युवक ने अचानक उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल राजेन्द्र को स्थानीय लोगों की मदद से ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर पर कई चाकू के घाव मिले हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामला जामो क्षेत्र से जुड़ा है। जामों पुलिस से समन्वय स्थापित कर जांच की जा रही है। हमलावर की पहचान हो गई है। गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। हत्या किन कारणों से हुई, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें