फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Amethi: भूमि पैमाइश के दौरान राजस्व निरीक्षक व लेखपाल से भिड़े दबंग, दो गिरफ्तार

अमेठी जिले में राजस्व कर्मियों पर हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को गौरीगंज के माधोपुर में एसडीएम की मौजूदगी में हुई मारपीट की घटना के दूसरे ही दिन बृहस्पतिवार को जामो क्षेत्र के पूरे गौरा गांव में भूमि पैमाइश के दौरान राजस्व कर्मियों से अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया। राजस्व निरीक्षक राम प्रताप सिंह और लेखपाल नीतीश कुमार सिंह भूमि की पैमाइश के लिए गांव पहुंचे थे। इसी दौरान गांव निवासी अशोक कुमार, शिवकुमार और उनके परिवार की महिलाओं ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। राजस्व कर्मियों से हाथापाई का यह पूरा घटनाक्रम एक वीडियो के रूप में सामने आया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला संज्ञान में आते ही जामो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवकुमार और अशोक कुमार को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। एसडीएम ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। सूत्रों के अनुसार, मामले में एक और आरोपी लकी की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें