फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : अमेठी में दिखा दस फीट का अजगर, रेस्क्यू टीम ने दो घंटे के बाद पकड़ा

पीपरपुर गांव में सोमवार सुबह खेत में लगभग दस फीट लंबा अजगर दिखाई देते ही ग्रामीण घबरा गए। लोग काम शुरू ही कर रहे थे कि झाड़ियों के बीच अचानक बड़े आकार का अजगर दिखाई पड़ा। टिकरी गांव के अनुराग सिंह ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही टीम गांव पहुंची और सतर्कता के साथ रेस्क्यू कार्य शुरू किया। करीब दो घंटे की मेहनत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया। टीम के सदस्यों ने बताया कि सांप का आकार बड़ा था, इसलिए उसे नियंत्रित करने में समय लगा। रेस्क्यू पूरा होने के बाद ग्रामीणों ने राहत महसूस की।वन क्षेत्राधिकारी जगत नारायण सिंह ने कहा कि अजगर को काबू कर लिया गया है। पकड़े गए सांप को प्रक्रिया पूरी होने के बाद जंगल में छोड़ने की तैयारी जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें