फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अमेठी में जायस में बस स्टेशन की आरक्षित भूमि से अतिक्रमण हटाया

आकाश द्विवेदी Updated Fri, 23 Jan 2026 06:38 PM IST

जायस नगर पालिका में बस स्टेशन निर्माण की आरक्षित भूमि पर किए गए अवैध कब्जे पर शुक्रवार को प्रशासन ने कार्रवाई की। राजस्व विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने पुलिस बल की सुरक्षा में दो बुलडोजर लगाकर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए। कार्रवाई के बाद करीब दो एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। प्रशासनिक अभिलेखों के अनुसार जायस कस्बे में बस स्टेशन निर्माण प्रस्तावित है। बहादुरपुर ग्राम पंचायत में इसके लिए नि:शुल्क भूमि उपलब्ध कराई गई थी। खतौनी में परिवहन निगम का नाम भी दर्ज है। इसके बावजूद उक्त भूमि पर कस्बे के रहने वाले कुछ लोगों ने अवैध निर्माण कर लिया। ऐसे बस स्टेशन योजना प्रभावित हो रही थी। परिवहन विभाग की मांग पर राजस्व विभाग की ओर से कब्जाधारकों को अतिक्रमण हटाने की सूचना पहले ही दी जा चुकी थी। तय समय सीमा के भीतर कब्जा नहीं हटने पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया। शुक्रवार सुबह नगर पालिका और राजस्व टीम दो बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जायस के साथ मोहनगंज थाना की पुलिस फोर्स भी तैनात रही। कार्रवाई के दौरान किसी तरह का विरोध सामने नहीं आया। अवैध निर्माण गिराए गए। पूरी प्रक्रिया करीब एक घंटे तक चली। कार्रवाई पूरी होने के बाद जमीन को समतल कर प्रशासनिक नियंत्रण में ले लिया गया। एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि सार्वजनिक उपयोग की आरक्षित भूमि पर कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। बस स्टेशन निर्माण से जुड़ी प्रक्रिया अब आगे बढ़ाई जाएगी, जिससे कस्बे के लोगों को परिवहन सुविधा का लाभ मिल सके। कार्रवाई के समय राजस्व, नगर पालिका और पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें