फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अमेठी में चाकू से गला रेत विवाहिता की हत्या, चेहरे पर भी वार

Akash Dwivedi Updated Thu, 20 Aug 2026 05:56 PM IST

पूरे चितई के पूरे दीवान गांव में बृहस्पतिवार को घर में मौजूद विवाहिता पूनम (26) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसके गले और चेहरे पर धारदार हथियार के निशान मिले। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर ससुरालीजनों के खिलाफ प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की है। पूनम घर में बेटी वैष्णवी के साथ थी। उसका देवर देव बाजार गया था, जबकि ससुर पारसनाथ खेत में काम करने गए थे। देव दवा लेकर घर लौटा तो पूनम लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। भगीरथ का पुरवा भवानीगढ़ निवासी पूनम के पिता झाम सिंह ने बेटी को प्रताड़ित करने और चाकू से वार कर हत्या करने का आरोप लगाया। मां सावित्री देवी ने भी बेटी की हत्या की बात कही। ससुर पारसनाथ ने बताया कि उनका बड़ा बेटा शिवा शहर में ट्रक चलाता है और तीन महीने से घर नहीं आया है। पूनम तीन दिन पहले मायके से ससुराल लौटी थी। घटना के समय वह खेत में काम करने गए थे, जबकि देव बाजार गया था। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। हर पहलू की जांच की जा रही है। एएसपी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें