फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अमेठी: हत्या कर शव को नदी में फेंका, घटनास्थल पर मिले मृतक के चप्पल और खून के धब्बे

अमेठी में हत्या की बड़ी वारदात सामने आई जहां अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर शव को गोमती नदी में फेंक दिया।आज सुबह ग्रामीणों को नदी में शव दिखाई दिया दिया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। घटनास्थल पर खून के धब्बे और मृतक की चप्पल मिली जिसके बाद फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्यों को इकट्ठा किया गया। सीओ समेत स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद हैं। दरअसल, ये पूरा मामला बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के खेममऊ गांव के मल्हान का पुरवा गांव का है। जहां गांव का रहने वाला रमेश कुमार मल्लाह (45) बीती रात घर से निकला था। रात भर घर नहीं आया तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए लेकिन उसका कहीं पता ना चला। आज सुबह घर से करीब आधा किलोमीटर दूर एक जगह पर भारी मात्रा में खून के धब्बे दिखाई दिए और पास ही एक चप्पल दिखाई दिया जिसके बाद परिजनों ग्रामीण अनहोनी की आशंका में करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गोमती नदी के पास पहुंचे तो नदी में शव दिखाई दिया। नदी में शव की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए जिसके बाद बाजार शुकुल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सीओ अतुल कुमार सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को बाहर निकाला गया। घटनास्थल से साक्ष्यों को इकट्ठा करने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया जिसके बाद टीम ने मौके से साक्ष्यों को इकट्ठा किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें