फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 10 किमी साइक्लिंग रोड रेस में सचिन चौरसिया और सिधांसी प्रथम, 17–25 वर्ष के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

जगदीशपुर । ब्लॉक क्षेत्र के गोपालनगर वारिसगंज स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगौती प्रसाद यादव स्मारक महाविद्यालय एवं शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को 10 किलोमीटर अंतर्महाविद्यालय साइक्लिंग रोड रेस (बालक/बालिका वर्ग) का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 17 से 25 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता प्रातः 8 बजे महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर बड़ागांव, रेलवे क्रासिंग और नामदारपुर के बीच होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर में समाप्त हुई। दौड़ के दौरान मार्ग आंशिक रूप से बाधित रहा। सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर से 108 एंबुलेंस की व्यवस्था कराई गई, जबकि भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र से पुलिस बल की तैनाती रही। कार्यक्रम में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव आंबेडकर इंटरनेशनल क्रीड़ा संकुल खेल स्टेडियम के कोच सुभाष चंद्र, अवधेश कुमार विश्वकर्मा, बबलू कुमार, महेश यादव व संजू आर्या उपस्थित रहे। मां शारदा पीजी कॉलेज हैरिंगटनगंज के क्रीड़ा प्रभारी कृष्ण कुमार तिवारी ने भी प्रतियोगिता का अवलोकन किया। बालक वर्ग: बालक वर्ग में नौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें छह का चयन ऑल इंडिया इन्वेस्टी साइक्लिंग प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए किया गया। उर्मिला पीजी कॉलेज रामपुर भगत के खिलाड़ी सचिन चौरसिया ने प्रथम, एसएसबीपीवाई वारिसगंज के खिलाड़ी ने द्वितीय तथा साकेत महाविद्यालय अयोध्या के एश्वर्य मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कैंपस के राहुल चौथे, निर्देश यादव पांचवें और वृजेश यादव छठे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग: बालिका वर्ग में भी नौ छात्राओं ने हिस्सा लिया। राम खेलावन पीजी कॉलेज अयोध्या की सिद्धांसी प्रथम, ग्रामोदय पीजी कॉलेज अयोध्या की कामिनी द्वितीय तथा एसएसबीपीवाई कैंपस वारिसगंज की दीपाली वर्मा तृतीय रहीं। झाम बाबा महाविद्यालय अयोध्या की राधा चौथे, तहसीन बानो पांचवें और पल्लवी छठे स्थान पर रहीं। आयोजकों ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों का लाइसेंस ऑल इंडिया इन्वेस्टी साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, दिल्ली से बनाया जाएगा, जो एक वर्ष तक वैध रहेगा। लाइसेंस प्राप्त होने के बाद ही खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सकेंगे। महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए पूर्व में जिला प्रशासन से अनुमति ली गई थी और सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई थीं। प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभागियों व दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। रेस में चयनित हुए सभी बच्चों को अवरंगाबाद में आगमी अप्रैल 2026 में ऑल इण्डिया इंवेस्टी में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें