अमेठी में मंगलवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर गौरीगंज कस्बा में राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ पुलिस कार्यालय से शुरू होकर सब्जी मंडी होते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तक आयोजित की गई। इसमें एसपी अनूप कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार, सीओ गौरीगंज और पुलिस लाइन्स अखिलेश वर्मा, प्रशिक्षणाधीन पुलिस उपाधीक्षक दिनेश कुमार मिश्र समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया।