टेंट हाउस के गोदाम में बुधवार को आग लगने से करीब डेढ़ लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। यह घटना मंगौली गांव में स्थित तिवारी टेंट हाउस की है, जहां बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आसपास के लोगों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक टेंट हाउस का लगभग डेढ़ लाख रुपए का सामान जलकर राख हो चुका था। मकान मालिक सूर्यकांत तिवारी ने बताया कि उन्होंने और आसपास के लोगों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की और गोदाम से अधिकतर सामान को खाली कराया गया। अग्निशमन अधिकारी ओपी सिंह ने बताया कि सूचना के बाद जगदीशपुर की दो गाड़ियां भी आग बुझाने पहुंची लेकिन तब तक आग को काबू किया जा चुका था। यह घटना एक बड़े नुकसान का कारण बन गई, लेकिन समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा टल गया।