फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Amethi: मौसम ने ली अचानक करवट, छाया घनाकोहरा, गाड़ियों की रफ्तार हुई धीमी, लोग घरों में दुबके

दीपावली के बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली है। हल्की ठंड शुरू हुई तो सोमवार मौसम पूरी तरह से बदल गया । सुबह से पूरे जिले में घना कोहरा छा गया जिस कारण गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई। सबसे ज्यादा कोहरा ग्रामीण इलाकों में है जबकि शहरो में थोड़ी राहत है और लोग अपनी हेड लाइट को जलाकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे है। इस बार गर्मी ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। दशहरे से शुरू होने वाली ठंडी दिवाली तक भी नही आ सकी। दिवाली के बाद से अचानक मौसम बदलने लगा और ठंड का एहसास होने लगा। सोमवार सुबह मौसम अचानक पूरी तरह से बदल गया और घना कोहरा छा गया है।सबसे ज्यादा कोहरा ग्रामीण इलाकों में देखने को मिला जहाँ कोहरे की चादर ने से विजिबिलिटी कम हो गया है। शहरों में गाड़ियों की आवाजाही से थोड़ी राहत है और कोहरा छाया हुआ है जिस कारण लोग अपनी हेड लाइट को जलाकर यात्रा कर रहे है।अचानक शुरू हुई ठंड से लोगो के घरों में गर्म कपड़े निकलने शुरू हो गये है।अचानक शुरू हुई ठंड से लोग अपने घरो में दुबकने को मजबूर हो गए है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें