ठंड के चलते सोमवार को सुबह से ही भीड़ कम नजर आई। लोग जरूरी कामों से ही घरों से बाहर निकले। ठंड के तेवर उग्र हो गए तो लोग जल्दी घरों में घुस गए। दुकानें भी जल्दी बंद हो गईं। गौरीगंज सहित पूरे जिले में सोमवार सुबह जब लोगों ने आंख खोली तो चारों तरफ कोहरे की चादर तनी हुई थी। कोहरे से कारण सुबह टहलने जाने वाले लोग देरी से घरों से निकले। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। सुबह 10 बजे कोहरा तो छंट गया लेकिन बादल छाये रहने से ठंड बनी रही। लोग दिन भर ठिठुरते रहे। ठंड से राहत पाने के लिए सुबह से ही अलाव और हीटरों का सहारा लेना पड़ा। लोग इनके पास से हटने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। बच्चे और बुजुर्ग रजाई में दुबककर बैठे रहे। ठंड के चलते बाजारों में सुबह से ही भीड़ कम नजर आई। लोग जरूरी कामों से ही घरों से बाहर निकले। घरों के अंदर भी लोग अलाव और हीटरों के सहारे सर्दी से जंग लड़ते नजर आए। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसआर सिंह का कहना है कि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार अभी बादल छाये रह सकते हैं और बारिश हो सकती है।