फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Amethi: अमेठी में मामूली विवाद में डंपर चालक से मारपीट, वीडियो वायरल

बीच सड़क पर डंपर पर चढ़कर चालक को पीटने की कोशिश करते दो युवकों का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो अमेठी कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले में कोई तहरीर नहीं मिलने की बात कहते हुए जांच करने कर कार्रवाई करने की बात कही रही है। अमेठी कस्बे के धम्मौर रोड पीएनबी बैंक के पास जाम के दौरान एक डंपर चालक की मामूली बात को लेकर दो युवक नाराज हो गए। युवक भीड़ के बीच डंपर की केबिन में चढ़कर पिटाई करने की कोशिश करने लगे। मामले में बीच-बचाव करने के बजाए किसी ने पूरे मामले की वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। हालांकि बाद पर डंपर चालक बिना पुलिस में शिकायत किए चला गया तो दबंग युवक भी मौके से फरार हो गए। वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। एसएचओ बृजेश सिंह ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। मामले की जांच हो रही है। डंपर चालक ने कोई सूचना य शिकायत नहीं की है। जांच के बाद युवकों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें