फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में SIR के लिए 99.86 फीसदी फॉर्म वितरित, 65 फीसदी का हुआ डिजिटाइजेशन

यूपी के अमेठी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत वितरित 99.86 फीसदी में से 65 फीसदी फॉर्मों डिजिटाइजेशन हो चुका है। हालांकि, आयोग की ओर से अभियान की समयसीमा चार दिसंबर से बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दी गई है। इससे मतदाताओं के साथ ही बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) को भी राहत मिली है। वहीं, सहालग और बाहर रहने वाले लोगों के फॉर्म संकलन में बीएलओ को दिक्कत आ रही है। जिले में 14,36,528 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जाने थे। इसमें अब तक 99.86 फॉर्मों का वितरण हो गया है। डाटा डिजिटाइजेशन और गणना प्रपत्रों की फीडिंग में तिलोई तहसील सबसे आगे हैं। दूसरे नंबर पर मुसाफिरखाना, तीसरे पर गौरीगंज और अमेठी विधानसभा अभियान के शुरूआत से ही चौथे स्थान पर बनी हुई है। जिले की चारों विधानसभाओं में 1489 बीएलओ के सहयोग में कई विभागों के कर्मी ऑनलाइन फॉर्म फीडिंग में लगे हैं। शिफ्टों में कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे में तिथि बढ़ने से गणना प्रपत्र वितरण व जमा करने का डोर-टू-डोर काम कर रहे बीएलओ ने राहत की सांस ली है। पर्याप्त समय और मिल जाने से SIR का काम बेहतर तरीके से हो सकेगा। सोमवार को कार्य में कुछ शिथिलता दिखी। गौरीगंज तहसील सभागार में फॉर्म फीडिंग के लिए लगे कर्मियों की संख्या कम दिखी। कर्मी संकलित फॉर्म नहीं होने से खाली बैठे दिखे। हालांकि बूथों पर लगे बीएलओ फॉर्म संकलन के लिए बैठे दिखे। बीएलओ की मानें तो सहालग होने के कारण लोगों अपने कार्यों व रिश्तेदारी चले गए हैं, तो वहीं तमाम लोग नौकरी पेशा की वजह से बाहर हैं। ऐसे में फॉर्म संकलन में ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। बार-बार चक्कर काटने व फोन करने के बावजूद भी उक्त लोगों के फॉर्म संकलित नहीं हो पा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें