फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में संदिग्ध हालत में नाले में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

अमेठी में जायस थाना क्षेत्र के पूरे अजीम गांव निवासी 18 वर्षीय भीम का शव सोमवार को जामो क्षेत्र के सुजानपुर में सड़क किनारे नाले में मिला। बाइक पास में ही खड़ी थी। परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसके साथ रहे दोस्त विकास (19) को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया गया कि भीम रविवार शाम दोस्त विकास के साथ किसी काम से हिंदू का पुरवा गया था। दोनों शाम करीब 5.30 बजे बाइक से लौट रहे थे। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन तलाश में जुट गए। सोमवार को सुजानपुर के पास सड़क किनारे नाले में बाइक के साथ भीम का शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि भीम की हत्या कर शव नाले में फेंका गया है। वहीं, विकास ने पुलिस को बताया कि मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई थी और वह भी घायल हुआ था। पुलिस उसके बयान और घटनाक्रम की जांच कर रही है। भीम के पिता जवाहर लाल दिहाड़ी मजदूर हैं। तीन भाइयों में सबसे बड़ा भीम सूरत में नौकरी करता था और चार दिन पहले ही घर लौटा था। छोटे भाई कल्लू और जसवंत हैं। बेटे की मौत से परिवार में मातम है। सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। जामो थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच-पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें