फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में कार में आमने-सामने की भिड़ंत के बाद धू-धूकर जली बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल

अमेठी में शुक्रवार की सुबह बाइक और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बाइक धू-धू कर जलने लगी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी, मुसाफिरखाना पहुंचाया। वहीं कार सवार वाहन लेकर मौके से भाग निकला। हादसा मुंशीगंज थाना क्षेत्र के मुसाफिरखाना मार्ग स्थित सपहा गांव के पास हुआ। थाना प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि बाइक पनियार की दिशा से आ रही थी, जबकि कार विपरीत दिशा से जा रही थी। टक्कर में बाइक में आग लग गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें