फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में जिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती बच्चे की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

यूपी के अमेठी में गौरीगंज स्थित जिला अस्पताल के एसएनसीयू (विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई) में भर्ती एक नवजात की शुक्रवार को मौत हो गई। मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो उठे। उन्होंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। अमेठी के बरियापुर गांव निवासी अजय तिवारी की पत्नी महिमा तिवारी ने हाल ही में एक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। शुक्रवार को बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रवण कुमार को दिखाने लाए। जांच के बाद डॉक्टर ने नवजात को एसएनसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। चिकित्सकीय लापरवाही के आरोप लगाए। मौके पर पहुंचे अन्य चिकित्सकों ने परिजनों को समझाते हुए शांत कराया। इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि परिजन पोस्टमॉर्टम कराने को तैयार नहीं थे। बिना तहरीर दिए शव लेकर चले गए। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि नवजात की तबीयत गंभीर थी। इसलिए, उसे ओपीडी से सीधे एसएनसीयू में भर्ती करके उपचार शुरू किया गया था। उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हुई है। परिजनों ने अभी तक कोई शिकायत नहीं दी है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो जांच टीम गठित करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें