अमेठी के मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तिलोई कस्बा के शारदा सहायक खंड 49 पास के पास सड़क पर चलती बाइक आग का गोला बन गई। बाइक सवार दवा लेने जा रहा था। बाजार में खुली दुकान से पेट्रोल डलवाने के बाद आगे बढ़ते ही बाइक में आग लग गई। बाइक सवार युवक ने कूदकर जान बचाई।