फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में आंबेडकर प्रतिमा स्थापना विवाद को लेकर महिलाओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे सपा नेता, सौंपा ज्ञापन

अमेठी में रामगंज क्षेत्र के नरहरपुर गांव में आंबेडकर प्रतिमा स्थापना से जुड़े विवाद को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में हलचल रही। सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में निष्पक्ष जांच कराने और निर्दोष ग्रामीणों पर कार्रवाई रोकने की मांग रखी गई। ज्ञापन में कहा कि 12 अप्रैल को गांव में आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई थी। सूचना मिलने पर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और चबूतरा हटवाकर प्रतिमा को सुरक्षित स्थान पर रख दिया गया। इसी दौरान स्थिति बिगड़ी और पथराव हुआ। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि कार्रवाई में संतुलन नहीं दिखा। उनका कहना है कि गांव के दलित परिवारों ने प्रतिमा स्थापित की थी, मगर मौके पर मौजूद कर्मियों की भूमिका पर भी सवाल हैं। बाद में आरोप ग्रामीणों पर लगा दिए गए। कई गरीब परिवारों के लोगों को जेल भेजा गया, जबकि अन्य ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ज्ञापन में प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, निर्दोष लोगों को राहत देने और गांव में सामान्य माहौल बहाल करने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने पर जोर दिया। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था कायम है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें