फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: घर में घुसाकर युवक का गला रेता, हाईवे जाम

नरेंद्र आर्य Updated Mon, 03 Aug 2026 09:52 PM IST

गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के अमेठी रोड पर सोमवार रात पुरानी रंजिश में पड़ोसियों ने 25 वर्षीय अंकित कश्यप का घर के अंदर गला रेत दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने चिलबिला-अमेठी हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोपी के घर पर भी तोड़फोड़ की कोशिश की गई। क्षेत्राधिकारी अखिलेश वर्मा समेत कई थानों की फोर्स मौके पर तैनात है। पुलिस के अनुसार, अमेठी रोड निवासी अंकित पुत्र कल्लू कश्यप को रात करीब नौ बजे पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग अपने घर ले गए। आरोप है कि वहां चाकू से उसका गला रेत दिया गया। गंभीर रूप से घायल अंकित को परिजन तत्काल जिला अस्पताल ले गए। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। घायल की हालत को देखते हुए डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर पर तोड़फोड़ की कोशिश की। इसके बाद चिलबिला-अमेठी हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर गौरीगंज पुलिस के अलावा कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी अखिलेश वर्मा ने पुलिस बल के साथ लोगों को समझाने का प्रयास किया। तनाव को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।तीन साल पुरानी रंजिश को माना जा रहा वजह प्राथमिक जांच में सामने आया है कि करीब तीन वर्ष पहले एक युवती से जुड़े विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही थी। पुलिस इसी पुराने विवाद को वारदात की वजह मानकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दबिश दी जा रही है। स्थिति पूरी तरह पुलिस के नियंत्रण में है और इलाके में सतर्कता बरती जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें