भारतीय जनता पार्टी की दिग्गज नेता और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता अजय राय पर उनके 'लटके-झटके' वाले तंज को लेकर पलटवार किया। स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के 'महिला विरोधी गुंडों' को एक नए भाषण लेखक की जरूरत है।