अंबेडकरनगर के जलालपुर नगर में भव्य पंडाल बनाए गए हैं जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जलालपुर के जाफराबाद में वैष्णो देवी धाम के थीम पर पंडाल व खाटू श्याम की भव्य प्रतिमा के रूप में पंडाल को सजाया गया है। इस पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और श्री शीतला मंदिर में भक्तों ने 21 सौ दीप जलाकर उत्सव मनाया। जलालपुर नगर में अलग-अलग स्वरूपों की मां दुर्गा की प्रतिमाएं भव्य पंडाल में विराजमान की गई है। श्रद्धालु पूरी रात मां की पूजन अर्चन कर रहे हैं।