फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सेल्समैन को गोली मारकर लूट करने वाले सुल्तानपुर के शातिर गिरफ्तार

अंबेडकरनगर/भीटी। भीटी के जमोलीगंज बाजार में बीती 21 जनवरी को शराब दुकान के सेल्समैन विमल जायसवाल को गोली मारकर लूट की वारदात का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया है। सुल्तानपुर से चोरी की बाइक पर आए शातिर लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों लूट के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और इनके पास से नकदी व असलहे बरामद किए हैं। पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता करते हुए एएसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार व पूर्वी श्याम देव ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक भीटी अमित कुमार पांडेय, स्वाट, सर्विलांस व एसओजी टीमों ने घटना में शामिल चंदू निषाद उर्फ चंद्रपाल निवासी धनाईतपुर कादीपुर सुल्तानपुर और अभिषेक निषाद निवासी कटघरा चिरैनी पट्टी दोस्तपुर सुल्तानपुर को 26 जनवरी की शाम बुद्धूलाल की बगिया ग्राम महापारा भीटी से गिरफ्तार किया है। इनके पास से 26900 रुपये नकद, दो अवैध असलहे व दो कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि शराब की दुकान सुनसान इलाके में होने के कारण लूट के लिए चुनी थी। इसके लिए रेकी पूर्व में ही कर ली थी। घटना को अंजाम देने के लिए 19 जनवरी को कादीपुर क्षेत्र से बाइक चोरी की थी, फिर घटना को अंजाम दिया था। पिकअप न लेने के कारण बाइक घटनास्थल पर ही छोड़नी पड़ी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें